'सरकारी मुंडन योजना': 15 हजार के लालच और बीमारी के खौफ में महिलाओं ने कटवाए बाल, जानें तमिलनाडु के इस अनोखे स्कैम की पूरी कहानी
सलेम (तमिलनाडु): तमिलनाडु के सलेम जिले के अत्तूर (Attur) इलाके से साइबर ठगी और अफवाह का एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शातिर ठग ने खुद को अत्तूर तालुक दफ्तर का सरकारी अधिकारी (तहसीलदार) बताकर गांव वालों को फोन घुमाया और दावा किया कि कोविड-19 जैसी एक नई संक्रामक बीमारी इंसानी बालों के जरिए फैल रही है।
ठग ने फर्जी 'सरकारी मुंडन योजना' की स्कीम समझाते हुए कहा कि बीमारी से बचाव के लिए जो महिलाएं अपना सिर मुंडवाएंगी, सरकार उनके खाते में सीधे ₹15,000 की वित्तीय सहायता भेजेगी।
व्हाट्सएप पर भेजी फर्जी तस्वीरें, बनाई जल्दबाजी
ग्रामीणों को झांसे में लेने के लिए आरोपी ने व्हाट्सएप पर महिलाओं के गंजे होने और ₹500 के नोटों की गड्डियों वाली फर्जी तस्वीरें भेजीं।
अफवाह का शिकार हुईं बुजुर्ग महिलाएं
इस फर्जी दावे और ₹15,000 के लालच में आकर गांव की तीन बुजुर्ग महिलाओं (चित्रा, रामायी और कावेरी) ने बिना सोचे-समझें सैलून जाकर अपना सिर मुंडवा लिया।
आरोपी 'सतीश कुमार' गिरफ्तार
पीड़ित महिलाओं की शिकायत के बाद अत्तूर पुलिस तुरंत एक्शन में आई।
जनता के लिए सीख
पुलिस और प्रशासन ने अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर सरकारी योजनाओं या स्वास्थ्य संबंधी अफवाहों पर बिना विभागीय पुष्टि के विश्वास न करें।

