महू-नीमच Highway Gang: रफ्तार धीमी होते ही ट्रकों पर चढ़ जाते थे चोर, नामली पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार

0
Translate News:

रतलाम। महू-नीमच हाईवे पर ट्रकों को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले एक शातिर गिरोह का थाना नामली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाई गई इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 7 अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। आरोपियों के पास से करीब ₹8.59 लाख का मश्रुका बरामद हुआ है।

नामली पुलिस की बड़ी सफलता: हाईवे चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, ₹8.59 लाख का मश्रुका बरामद

चोरी का अनोखा तरीका: चलती बाइक से ट्रक पर चढ़कर काटते थे तिरपाल

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करने के अपने खौफनाक तरीके का खुलासा किया। गिरोह के सदस्य बिना नंबर की बाइकों पर रेकी करते थे। जैसे ही कोई ट्रक स्पीड ब्रेकर या घाटी पर धीमा होता, बाइक पर बीच में बैठा आरोपी रस्सी के सहारे ट्रक पर चढ़ जाता था। इसके बाद वह तिरपाल काटकर माल सड़क पर गिरा देता था और पीछे चल रहे साथी उसे समेट लेते थे। चोरी की गई कृषि उपज को हाईवे से दूर खेतों में छिपा दिया जाता था।

जप्त सामग्री और कुल मश्रुका

पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने पर घेराबंदी कर निम्नलिखित सामान बरामद किया:

  • लहसुन व सरसों: 14 कट्टे लहसुन (कीमत ₹1.05 लाख) और 13 कट्टे सरसों (कीमत ₹4.30 लाख)।

  • अवैध हथियार: 1 देशी पिस्टलनुमा कट्टा (.32 बोर) और 02 जिंदा कारतूस (कीमत ₹40,000)।

  • जहरीली शराब: 30 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब (कीमत ₹4,000)।

  • वाहन: वारदात में इस्तेमाल 04 बिना नंबर की मोटरसाइकिलें (कीमत ₹2.80 लाख)।

  • कुल जप्त मश्रुका: लगभग ₹8,59,000/-

गिरफ्तार व फरार आरोपी

पुलिस ने मौके से अमन सिसोदिया (22), राहुल हाड़ा (30), निखिल हाड़ा (23) निवासी उखेड़िया और सोनू सिसोदिया (22) निवासी मेवासा को गिरफ्तार किया है। वहीं अनीश, चिंटू, अमित, अभिषेक, आशीष, राजकुमार और धर्मेंद्रसिंह अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

नामली थाना प्रभारी श्री अमित कोरी, जावरा शहर थाना प्रभारी दीपक मण्डलोई एवं पूरी पुलिस टीम तथा सायबर सेल की इस कार्रवाई में सराहनीय भूमिका रही। पुलिस फरार आरोपियों और गिरोह द्वारा की गई अन्य वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...
To Top