Pali Jodhpur Highway Accident : रामदेवरा दर्शन के लिए निकले दंपति को डंपर ने मारी टक्कर, महिला की मौत

0
Translate News:

रामदेवरा दर्शन करने जा रहे कुशलगढ़ के दंपति को डंपर ने मारी टक्कर; पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत, पति गंभीर रूप से घायल

कुशलगढ़ / पाली : बाबा रामदेव के दर्शन की आस लेकर निकले एक दंपति के साथ पाली-जोधपुर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा घटित हो गया। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पाली-जोधपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: रामदेवरा दर्शन के लिए निकले कुशलगढ़ के दंपति को डंपर ने मारी टक्कर, महिला की मौत

जानकारी के अनुसार, बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र की भैरूपछाट पुलिस चौकी अंतर्गत हिंडोलिया चारण गांव निवासी कालू (बालू) मईड़ा अपनी पत्नी दुर्गा मईड़ा के साथ मोटरसाइकिल से बाबा रामदेवरा दर्शन हेतु जा रहे थे। इस दौरान पाली-जोधपुर हाईवे पर अचानक आए एक बेकाबू डंपर ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रीमती दुर्गा पत्नी कालू मईड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।

हादसे की खबर मिलते ही गांव और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top