
मुम्बई के वीरार में ठाकुर समूह के घर व कार्यालय से मिला 13000 करोड़ नगद. इनकम टैक्स के सबसे बड़ी रेड की खबर बनी सुर्खियाँमुंबई।। मुंबई के विरार में भाई ठाकुर के घर और आफिस में छापा डाला गया, अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक़ ये कार्यवाही को लगभग 24 घंटे हो चुके हैं और अभी भी नोटों की गिनती जारी है, इनकम टैक्स विभाग ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है कयास लगाया जा रहा है की लगभग 13000 करोड़ रूपया मिला है। भाई ठाकुर के नाम से जाने जाने वाले हितेंद्र ठाकुर का जन्म 3 अक्टूबर 1961 को हुआ, वसई के कालेज में पढाई और बड़े भाई जयेंद्र ठाकुर के दावूद इब्राहिम के साथी होने के कारण अंडरवर्ल्ड में प्रवेश हुआ, टाडा बंदी रह चुके जयेंद्र ठाकुर के इस छोटे भाई ने बहुजन विकास अघाड़ी नाम का दल बनाया और विधायक का चुनाव भी जीता।
दाउद इब्राहिम का साथ मुंबई ब्लास्ट के बाद छोड़ दिया। वसई विरार सीट से 29 साल की उम्र में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतने से पहले ठाकुर ने वर्तक कालेज वसई में अध्यक्ष का चुनाव भी जीता है।

