BJP नेता ने CMO को नंगा घुमाया, नाली साफ करवाई

Translate News:

    भोपाल।। सतना की जैतवारा में सीएमओ (चीफ म्युनिसिपल ऑफिसर) से कपड़े उतरवाकर नाली साफ कराने का मामला सामने आया है। आरोप नगर परिषद की पार्षदों के पतियों और कुछ भाजपा नेताओं पर है।
    आरोप है परिषद उपाध्यक्ष साधना गौतम के पति संतोष और अन्य नेताओं ने सीएमओ रोहणी प्रसाद गुप्ता के कमरे का सामान फेंककर ताला लगा दिया। इसके बाद भीड़ के सामने कपड़े उतरवाकर गली-गली घुमाया गया। करीब 5 घंटे तक प्रताड़ित किया। यह पूरा ड्रामा 14 जनवरी को जैतवारा थाने के सब इंस्पेक्टर और एएसआई के सामने हुआ। इसके बाद भी उन्होंने एक्शन नहीं लिया।
      कलेक्टर, एसपी से शिकायत पर भी नहीं हुई कार्रवाई। जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे तो प्रभारी ने सादे कागज पर एप्लिकेशन लेकर चलता कर दिया। कलेक्टर, एसपी से भी शिकायत की। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद गुप्ता ने भोपाल आकर नगरीय विकास विभाग के कमिश्नर विवेक अग्रवाल को मामले की जानकारी दी। कहा कि मेरा ट्रांसफर कर दें। मामले काे गंभीरता से लेते हुए अग्रवाल ने रीवा आईजी से बात की। इसके बाद गुप्ता को दो गार्ड मुहैया कराए गए।
एफआईआर के बाद भी नहीं हो रही गिरफ्तारी
      इसके बाद सीएमओ ने सतना के सिविल लाइन थाने में परिषद उपाध्यक्ष साधना गौतम के पति संतोष गौतम, ठेकेदार संजय शुक्ला, पार्षद अफसाना बेगम के पति अब्दुल नसीम, पार्षद सन्नो के पति बल्लू और पार्षद लीला के पति भाईलाल डोहर सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 154 के तहत एफआईआर दर्ज कराई। उनका कहना है कि पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन रूलिंग पार्टी के लोग होने की वजह से गिरफ्तारी नहीं हो रही है।

Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top