पठानकोट का बदला ले रहा है एक हैकर्स ग्रुप, हैक कर ली हैं पाकिस्तान की 20 सरकारी वेबसाईट....!!

पठानकोट में हुए आतंकी हमले में अभी सरकार सिर्फ़ अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान पर दोष लगा रही है, लेकिन भारत के कुछ हैकर्स ने इसका बदला लेने के लिए कदम उठा लिया है.
सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इन हैकर्स ने सोशल मीडिया पर जमात-उद-दावा, लश्कर-ए-तैयबा, सिमी और इंडियन मुजाहिदीन की प्रौपेगंडा वेबसाइट्स को भी निशाना बनाया है. इन साइट्स पर दिए प्रोफाइल्स को भी ब्लॉक किया गया है।
इन हैकर्स के ग्रुप की एक खास बात ये है कि वो हर वेबसाइट को हैक या प्रोफाइल को ब्लॉक करने के बाद वहां तिरेंगे की तस्वीर डाल देते हैं. इतना ही नहीं, ये हैकर्स आतंकवादियों को जलाने के लिए देशभक्ति के गाने भी वहां डाल देते हैं।
देशभक्ति का ये भी एक तरीका हो सकता है, हर व्यक्ति हाथ में बंदूक नहीं उठा सकते और इस हैकर्स के ग्रुप ने साबित किया है कि देशभक्ति दिखाने के लिए किसी हथियार की ज़रूरत नहीं, बल्कि आप किसी भी चीज़ को हथियार बना कर देश का बदला ले सकते हैं।।।
