इन तरीकों को जानने से पहले हमें एक और बात पर ध्यान देना होगा कि ये तिल होते क्या हैं, क्यों होते हैं, और कितने प्रकार के होते हैं। तिल दो तरह के होते हैं एक वो जो जन्मजात होते हैं और दूसरे जो धीरे-धीरे खुद-ब-खुद पनप जाते हैं। जो तिल जन्मजात होते हैं उनपर यह घरेलु उपाय शायद ही काम करें। लेकिन जो तिल आपकी उम्र बढ़ने के साथ-साथ बढ़ें हैं उनपर यह घरेलु उपचार धीरे-धीरे ही सही लेकिन असर करते हैं। इसीलिए इन उपायों को करने के साथ-साथ आपको धैर्य भी रखना है।
क्यों बनते हैं ये तिल?
इन तिलों के बनने का कारण हमारी त्वचा की वह कोशिकाएं हैं जो सामान्य तौर पर फैलने के बजाय आपस में जुड़कर इकट्ठी हो जाती हैं। इन कोशिकाओं को मिलेनोसाइट कहा जाता है। इन कोशिकाओं के एक साथ इकठ्ठा होने के कुछ समय बाद जब ये सूर्य के सम्पर्क में आती हैं तो यह काले या भूरे रंग में बदल जाती हैं, और उस जगह काले गहरे निशान बन जाते हैं। इन्हें ही तिल कहा जाता है।
चलिए अब कुछ ऐसे घरेलु नुस्खों के बारे में जानते हैं जो इन तिलों को न सिर्फ हल्का कर देती हैं बल्कि यदि आप इन्हें पूरी तरह से निभाएं तो यह तिलों को पूरी तरह से हटा भी देंते हैं।
1. सेब का सिरका (Apple vinegar)
रात को सोते समय पहले चेहरे को अच्छे से धो लीजिये और इसके बाद सेब के सिरके से चेहरे पर हल्की- हल्की मसाज कीजिये और इसे रात भर लगा रहने दें। सुबह उठ कर चेहरे को धो लें। यह विधि रोजाना करने से धुंधले पड़ते आपके तिल एक दिन जड़ से खत्म हो जाएंगे।
2. लहसुन का पेस्ट
लहसुन की एक या दो कली का पेस्ट बनाइये और इसे तिल की जगह पर रख लीजिये इसके बाद इस पर एक बैंडेड लगा लीजिये। रात भर इसे ऐसे ही रहने दें। यह विधि तिल हटाने में बहुत कारगार मानी जाती है।
3. नमक और प्याज का पेस्ट
एक प्याज, और थोड़ा नमक लीजिये। प्याज को छीलकर और पीस कर इसका पेस्ट बना लीजिये और फिर इसमें छोटा चम्मच नमक मिला कर तिल वाली जगह पर रख लीजिये यह विधि आपको दिन में कम से कम दो या तीन बार करनी है, सुविधानुसार इसे रात को भी किया जा सकता है।
4. केले का छिलका
केले के छिलके का एक टुकड़ा लीजिये और इसके अंदर वाला हिस्सा तिल पर रख कर ऊपर से बैंडेड रख लीजिये। रात भर इसे ऐसे ही रहने दें। इस विधि से तिल जड़ से सूख कर निकल जाता है।
5. स्ट्रॉबेरी
इस कार्य के लिए स्ट्राबेरी बेहद कारगार है। रात को सोने से पहले स्ट्रॉबेरी का एक टुकड़ा काट कर तिल की जगह पर रख लीजिये और इसे भी बैंडेड द्वारा चिपका लीजिये। तिल हटाने में स्ट्राबेरी बहुत अच्छे रजल्ट देती है।
6. अनानास
अनानास जहाँ स्वास्थ्य और त्वचा दोनों के लिए बहुत लाभप्रद फल है वहीं इसकी एसिडिक प्रकृति चेहरे से काले तिल हटाने में बहुत कारगार है। अनानास का जूस दिन में दो से तीन बार चेहरे पर रोजाना लगाएं। रात को भी लगाकर सो सकते हैं।
7. फूलगोभी का जूस
फूल गोभी का जूस भी तिल हटाने में फायदेमंद है। इस जूस को भी अन्य तरल पदार्थों के ही सामान दिन में दो से तीन बार या रात को लगाना है।
8. हरे धनिये की पत्तियों का पेस्ट
हरा धनिया, जिसे हम सब्जियों में स्वाद और उसकी ड्रैसिंग को खूबसूरत बनाने के लिए करते हैं, चेहरे से तिल हटाने में भी कारगार है। हरे धनिये के पेस्ट को रात को सोने से पहले तिल पर रख लें और उसके उपर बैंडेड लगा लें।
9. कच्चा आलू
कच्चा आलू चेहरे से दाग धब्बे हटाने के लिए एक मानित घरेलु नुस्खा है। कच्चे आलू के टुकड़े को चेहरे पर रगड़ सकते हैं। या फिर इसका पेस्ट बना कर रात को तिल वाली जगह पर रख सकते हैं। इसका एक तरीका यह भी है कि आलू का जूस निकाल कर उसे चेहरे पर दिन में दो से तीन बार लगा लिया जाए।
10. आयोडीन
चेहरे से तिल हटाने में आयोडीन भी बहुत कारगर है। आयोडीन की सिर्फ एक बूँद तिल की जगह पर रख लीजिये। लेकिन ध्यान रहें कि कुछ लोगों में आयोडीन से तेज जलन भी हो सकती है और अगर ऐसा होता है तो आयोडीन को चेहरे से हटा लीजिये।
