मिस्र: इस्लाम की निंदा करने पर चार स्कूली बच्चों को भेजा जेल

Translate News:
    काहिरा।। मिस्र की राजधानी काहिरा में एक अदालत ने इस्लाम की निंदा करने के मामले में चार स्कूली बच्चों को पांच-बांच साल की जेल की सजा सुनाई है।
     जानकारी के मुताबिक काहिरा स्थित कॉप्टिक क्रिस्चियन स्कूल में पढ़ने वाले चार बच्चों ने विगत दिनों कुछ ऐसी बातें कह दीं, जो कि इस्लाम के खिलाफ थीं। इसी को लेकर शुक्रवार को अदालत ने चारों छात्रों को पांच-पांच साल की कैद की सजा सुनाई। फिलहाल तीन छात्र जेल प्रशासन को सौंपे गए हैं, जबकि एक बच्चे को बाल सुधार ग्रह में रखा गया है।
    बता दें कि मिस्र की अदालतें हाल ही में धर्म का अपमान करने के आरोप में मुस्लिम और ईसाई दोनों धर्मों से कई व्यक्तियों को दोषी करार दे चुकी हैं। ताजा मामले में मिन्या गवर्नरेट के मुस्लिम निवासियों द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर चारों विद्यार्थियों के खिलाफ मामले तय किए गए। शिकायत में एक कॉप्टिक शिक्षक गेड यूसुफ यौनान और उनके पांच विद्यार्थियों पर इस्लाम का अपमान करने के आरोप लगाए गए थे।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top