Breaking News
Loading...

शादी विवाह में डीजे बजा तो नहीं पढ़ाएंगे निकाह - उलेमा




    सहसपुर/बिजनौर।। नगर की जामा मस्जिद में स्थित बुधवार की रात्रि बाद नमाजे इशा एक मीटिंग के दौरान सहसपुर के उलेमा व आल हजरात ने नगर की आवाम के सामने दीन से जुड़ी तमाम बाते पेश की। जिसका संचालन शहर इमाम मौलाना सलीम ने किया।
    तमाम उलेमा इकराम ने अर्ज किया कि शादी विवाह में इन दिनो देखा जा रहा है कि मर्द औरत एक साथ खड़े होकर पार्टियां करते हैं। और डीजे बजाकरमर्द औरत एक साथ डीजे के सामने डांस करते हैं। उन्होंने बताया कि लड़की की रुखसती के वक्त लौग आतिश बाजी कर पैसे बिखेरते हैं।

    तमाम उलेमा ने अपने बयान में कहा कि यह सब हमारी जहन्नुम की तैय्यारी है। हमें कुफ़्र से बचना व जनता को सही रास्ता दिखाकर दीन के रास्ते पर चलने की हिदायत देनी चाहिये। जिससे हमारा मुसलमान भाई बहन सही रास्ते पर चले। उन्होंने यह भी नगर के लौगो को हिदायत दी कि अक्सर लड़की व लड़के के रिश्ते के दौरान डीजे बजाने की बात पहले की जाती है। यह सब हमारी दीन की कमजौरी में इजाफ़ा होता जा रहा है।
     शहर इमाम मौलाना सलीम साहब ने आवाम को हिदायत दी कि शादियो में दहेज की मांग करना, विवाह के दौरान आतिशबाजी करना, खड़े होकर खाना खाना, दहेज की मांग करना, मर्द औरत का डीजे पर डांस करना तमाम बाते उन्होंने आवाम के सामने रखी।
     उन्होंने बताया कि हमें अपने बच्चो, भाई बहन, माता पिता व सभी मुसलमान भाइयो को दीन के रास्ते पर चलने की हिदायत दें। इस दौरान उन्होंने यह भी जनता को संदेश दिया कि हमें अपने घर के सभी सदस्यो को कुरआन पाक की तिलावत नियमित रूप से करनी चाहिये। व पांचो वक्त की नमाज अदा करनी चाहिये। इस दौरान नगर के हजारो लौगो मौजूद रहे।