बच्चियों को पोर्न दिखाकर बलात्कार करता था ये मौलवी

Translate News:
     जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने राज्‍य के बड़गाम जिले से सूफी दरवेश गुलजार अहमद भट को जवान लड़कियों को 'पाक' करने के नाम पर सेक्‍स करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर करीब 200 लड़कियों का यौन शोषण का आरोप है। गुलजार भट को सैयद गुलजार के नाम से जाना जाता है। वह लड़कियों के लिए खानसाहिब में एक धार्मिक‍ संस्‍था चलाता है। पुलिस के मुताबिक वह लड़कियों को धार्मिक शिक्षा के जरिए पाक करने के नाम पर उनका यौन शोषण करता था।
    खुद को दरवेश (पवित्र इंसान) घोषित करने वाला यह शख्‍स स्‍थानीय टीवी चैनलों पर भी दिखाई देता है। अपने प्रचार-प्रसार के लिए यह स्‍थानीय समाचार पत्रों में विज्ञापन भी छपवाता है। गुलजार के ही शिष्य इम्तियाज अहमद सूफी ने उसे एक जवान लड़की के साथ सेक्‍स करते हुए देख लिया था। उसी ने इस मामले को उजागर किया है।
    पुलिस का कहना है चार लड़कियों द्वारा दर्ज करवाई गई रिपोर्ट के आधार पर दरवेश को गिरफ्तार किया गया है।
    दरवेश के सेंटर में 500 से अधिक लड़कियां हैं। वह लड़कियों को पाक करने के नाम पर उनसे सेक्‍स किया करता था। बड़गाम के एसपी उत्‍तम चंद ने कहा है कि पुलिस उसके दो और करीबी साथियों को ढूंढ़ रही है।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top