खोए हुए प्यार को वापिस पाने के लिए यहां चढ़ाई जाती है सिगरेट

Translate News:
   लखनऊ में मूसाबाग के पास कप्तान बाबा की दरगाह है। कप्तान बाबा के नाम से विख्यात हिंदू और मुसलमानों की आस्था से जुड़ी यह मजार एक ईसाई अंग्रेज सैनिक की कब्रगाह है। यह एक ऐसी दरगाह है जहां लोग सिगरेट चढ़ाकर मन्नतें मांगते हैं। ये बड़ी तादात में प्रेमी-प्रेमिका सिगरेट चढ़ाने आते हैं। भारत के लोग किसी विदेशी को पूजते हैं वो भी ब्रिटिश काल के, सुनने या देखने में ये अजीब जरूर लग सकता है कि लेकिन लखनऊ में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग एक अंग्रेज कैप्टन के सामने श्रद्धा से सिर झुकाए देखे जा सकते हैं।
     बात हो रही है लखनऊ के सिगरेट वाले बाबा की। लोग इन्हें कप्तान शाह बाबा और गोरा बाबा भी कहते हैं। मान्यता है उन्हें सिगरेट चढ़ाने से सबकी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। लखनऊ के मूसाबाग में स्थित क्रिश्चियन सिपाही फ्रेड्रिक वेल की मजार पर दूर-दूर से लोग सिगरेट चढ़ाने आते हैं। यहां आने वाले लोगों में ज्यादातर प्रेमी-प्रेमिका होते हैं जो बाबा से अपने प्यार को पाने के लिए प्रार्थना करते हैं।
    आसपास के लोगों का कहना है कि अंग्रेज कप्तान शाह सिगरेट के बहुत शौकीन थे। कुछ लोगों का कहना है कि मजार पर जलती हुई सिगरेट चढ़ाने पर ऐसे धधकती है जैसे उसे कोई पी रहा हो। कुछ श्रद्धालु मजार पर फूल, अगरबत्ती और खाना भी चढ़ाते हैं लेकिन दूर से बाबा की मजार पर आने वाले लोग सिगरेट जरूर चढ़ाते हैं।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top