दुनिया के इन 10 देशों में जनता को नहीं देना पड़ता है इनकम टैक्स

Translate News:
    दुनिया के अलग-अलग देशों में टैक्स के नियम अलग-अलग हैं। कई देशों में सरकार जनता से अधिक से अधिक टैक्स वसूलती है तो कई देशों में आप कमाई जितनी भी करें, टैक्स नहीं देना पड़ता। हम आज दुनिया के उन 10 देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता है।
1. बरमूडा
   इस छोटे देश में आप कितना भी कमाइए, कोई इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता। यह अलग बात है कि आपके नियोक्ता तो 14 फीसदी इम्प्लॉयमेन्ट टैक्स देना पड़ता है।

2. ब्रुनेई
    मध्य-पूर्व के इस धनी देश में भी इनकम टैक्स का कोई प्रावधान नहीं है। यहां इम्प्लॉयी ट्रस्ट फंड में एक निश्चित राशि जमा करनी होती है।

3. संयुक्त अरब अमीरात
   इस देश के अधिकतर लोग अमीर हैं, इसके बावजूद उन्हें इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता। विदेशी कंपनियों को भी सामान्य बिजनेस टैक्स देना पड़ता है।

4. सऊदी अरब
    मध्य-पूर्व के इस तेल उत्पादक देश में भी इनकम टैक्स का कोई नियम नहीं है। यहां स्वयं का व्यवसाय करने वाले प्रवासियों को 20 फीसदी टैक्स देना पड़ता है। यहां किसी अन्य तरह का टैक्स नहीं देना पड़ता।

5. बहमास
    यहां भी इनकम टैक्स का कोई सिस्टम नहीं है। इनकम टैक्स छोड़िए, यहां तो कैपिटल गेन या उत्तराधिकार टैक्स भी नहीं देना होता।

6. कतर
    सऊदी अरब की तरह कतर में कोई आयकर नहीं देना पड़ता। इसके बावजूद समाजिक सुरक्षा सरकार के हाथ में है।

7. ओमान
     ओमान में भी इनकम टैक्स वसूलने का कोई नियम नहीं है। यह देश भी तेल उत्पादकों में अग्रणी है।

8. कुवैत
     कुवैत देश में भी आयकर का कोई प्रावधान नहीं है। हर नागरिक का समाजिक बीमा में योगदान जरूरी है।

9. कैमेन आइलैन्ड
    यहां न तो इनकम टैक्स देना पड़ता है और न ही समाजिक बीमा योजना में योगदान। हर नियोक्ता को कर्मचारियों के लिए पेंशन स्कीम चलानी होती है।

10. बहरीन
     बहरीन में भी इनकम टैक्स का कोई प्रावधान नहीं है। यहां इम्प्लॉयमेन्ट टैक्स लगता है।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top