पति की हत्या कर 2 दिन सोई शव के साथ, इसके बाद किए शव के 10 टुकड़े

Translate News:
    बहादुरगढ़/झज्जर।। दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ के आसंडा गांव में एक दिन पहले पत्नी द्वारा पति की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में पत्नी ने कबूला है कि उसने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर 24 अप्रैल को पति की हत्या की थी। इसके बाद 2 रात शव के साथ गुजारी और तीसरे दिन शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए उसके टुकड़े कर दिए।
ब्रिफकेस में बंद कर दी धड़, सिर दबा दिया था गड्ढ़े में
- आरोपी पत्नी पूजा ने बताया कि उसका 35 वर्षीय पति बलजीत दिल्ली जल बोर्ड में ठेके पर नौकरी करता था।
- 24 की रात वह अपने प्रेमी आशु के साथ घर में सो रही थी, तभी उसका पति आ गया। इस दौरान प्रेमी और पति में झगड़ हुआ।
- इसके बाद उसका प्रेमी आशु घर से भाग गया। ऐसे में पूजा ने बलजीत को दही में नींद की गोली खिला दी और अपने प्रेमी को वापिस बुला लिया।
- आशु अपने तीन अन्य साथियों के साथ पूजा के घर पहुंचा और सभी ने मिलकर चुन्नी से गला दबाकर बलजीत की हत्या कर दी।
- पूजा बलजीत के शव के साथ 24 व 25 अप्रैल की रात को सोई। 26 अप्रैल को दिन में पूजा ने अपने प्रेमी आशु के साथ मिलकर बलजीत के शव के 10 टुकड़े कर दिए।



Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top