Breaking News
Loading...

देश की पहली बुलेट ट्रेन का 21 किलोमीटर का हिस्‍सा समुद्र के नीचे से गुजरेगा

      मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली देश की पहली बुलेट ट्रेन का सफर यात्रियों के लिए बहुत रोमांचकारी होगा। यह ट्रेन समुद्र के नीचे बनी सुरंग से गुजरेगी। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्‍ट से जुड़े रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर हाई स्‍पीड रेल कॉरीडोर का 21 किलोमीटर का हिस्‍सा समुद्र के नीचे से गुजरेगा। इस कॉरीडोर का अधिकांश हिस्‍सा एलीवेटेड ट्रैक पर प्रस्‍तावित है। जेआईसीए की डिटेल्‍ड प्रोजेक्‍ट रिपोर्ट के मुताबिक थाणे और विरार के बीच यह बुलेट ट्रेन 21 किलोमीटर लंबी समुद्री सुरंग से गुजरेगी।
     इस बुलेट ट्रेन प्रोजेक्‍ट की अनुमानित लागत 97,636 करोड़ रुपए है और 81 फीसदी राशि जापान से लोन के रूप में प्राप्‍त होगी। इस प्रोजेक्‍ट में संभावित लागत वृद्धि, निर्माण के दौरान ब्‍याज और आयात शुल्‍क भी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि जापान 0.1 फीसदी सालाना ब्‍याज दर पर 50 साल के लिए यह लोन देगा। लोन एग्रीमेंट के तहत रोलिंग स्‍टॉक और अन्‍य उपकरण जैसे सिग्‍नल और पावर सिस्‍टम का जापान से आयात किया जाएगा।