Breaking News
Loading...

अपने टेबल फैन को एसी बनाएं, गर्मी को दूर भगाएं!


   देशभर में गर्मीका प्रकोप है। दिनों दिन बढ़ रही गर्मी से लोग बेहाल हैं। लेकिन एसी अफोर्ड करना भी हर किसी के बस की बात नहीं है। एयर कंडीशनर नहीं तो क्या टेबल फैन तो है न? तो फिर चिंता किस बात की। अब आप अपने साधारण से टेबल फैन को एक ठंडे और मजेदार एसी में बदल सकते हैं।
   गर्मी के इस मौसम में अब आप एक टेबल के साथ भी काफी ठंडे और कूल कूल रह सकते हो। इसके लिए बस आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी। तो चलिए देखते हैं कैसे एक साधारण टेबल फैन को आप एसी बना सकते हैं।
   फैन को एसी बनाने के लिए आप कोई भी साधारण टेबल फैन ले सकते हैं! फैन को एसी बनाने के लिए आपको वाटर पंप की जरुरत पड़ेगी। साथ ही आपको एक कॉपर वायर और पाइप कीभी जरुरत होगी।
    सबसे पहले आप अपने फैन के कवर को निकाल दें। इसके बाद आप उसमें कॉपर वायर को सेट करें, चित्र में आप देख सकते हैं।
कॉपर वायर लगाने के बाद आपके फैन का कवर कुछ इस तरह से दिखेगा।
   अब फैन के कवर को फैन के साथ वापस जोड़ दें। और उसमें पाइप को कुछ इस तरह सेट कर दें।
    अब एक वाटर बैग तैयार करें। उसमें पंप डालें और फिर बर्फ और पानी डाल दें। बस आपका एसी तैयार है। डिटेल के लिए आप अगली स्लाइड में इसका विडियो देख सकते हैं।