Breaking News
Loading...

बदला लेने के लिए मैं भूत बनना चाहती थी, उसके लिए तो मरना पड़ेगा ना

 भूत बनकर बहन से बदला लेने खुद को लगा ली आग, मौत
    मुजफ्फरपुर।। फिल्म की नकल करने के चक्कर में अहियापुर की दस वर्षीय मोना ने अपनी जान गवां दी। बड़ी बहन से परेशान मोना भूत बनकर उससे बदला लेना चाहती थी। इसी चक्कर में उसने शरीर में आग लगा ली। नब्बे फीसदी जल चुकी मोना की इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने के पहले तड़पती मोना ने जो बताया उसे सुनकर लोग दांतों तले ऊंगलियां दबा रहे थे। मोना ने कहा कि छह भाई-बहनों में वह तीसरे नम्बर पर है। छोटी होने के कारण बड़ी बहनें बात-बात पर उसकी पिटाई कर देती थी। कभी स्कूल नहीं गई तो पिटाई खाओ तो कभी उसका बात ने मानों तो मार खाओ। ऐसी जिंदगी कोई जिंदगी है। बड़ों को कोई कुछ नहीं कहता, सब मुझे ही मारते। शुक्रवार को भी सुबह दीदी ने पिटाई कर दी थी। बदला लेने के लिए मैं भूत बनना चाहती थी। उसके लिए तो मरना पड़ेगा ना। 
    परिवार में से किसी ने पूछा कि यह सब दिमाग में कैसे आया तो मोना ने कहा पिछले महीने एक फिल्म देखी थी। उसमें बदला लेने के लिए एक लड़की ने आग लगाकर मर गई थी। फिर भूत बनकर उसे खूब सताई थी। मैं भी ऐसा ही करना चाहती थी। मोना के परिजनों ने बताया कि बच्चों के बीच जो झगड़ा सामान्य बात है। उन लोगों ने इसे कभी गंभीरता से नहीं ली। चौथी क्लास की बच्ची के दिमाग में यह सब चल रहा था, ऐसा सोचा भी नहीं जा सकता था। लड़ाई-झगड़ा के बाद सब भाई-बहन फिर मिलकर खेलते थे। सब एक साथ टीवी भी देखा करते थे। शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे केरोसीन और सलाई लेकर पहली मंजिल से तीसरी मंजिल पर चली गई। वहां आग लगा ली। अहियापुर पुलिस और मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने बच्ची की मौत की पुष्टि की है।