साइड मांगना पड़ा भारी, सपा नेता ने पिला दिया पेशाब

Translate News:

थाने में जख्म दिखाता पीड़ित
     आगरा।। एकबार फिर यूपी में मानवता को शर्मसार होना पड़ा है। कहा जा रहा है कि इस वाकये के पीछे समाजवादी पार्टी के एक बड़े कार्यकर्ता का भी हाथ है। वह इस मामले में आरोपी है। एत्मादपुर में एक युवक ने रास्ते में साइड मांगी, बस इसके बाद कुछ लोगों ने बुरी तरह पीटा और फिर पेशाब पिला दिया। यह समूह पांच लोगों का था।
      कस्बे का निवासी निरोत्तम सिंह रविवार शाम को रोजाना की तरह सब्जी बेचकर घर जा रहा था। तभी रास्ते में भी भीड़ होने के कारण सामने एक बुजुर्ग पुन्नी खां से निरोत्तम ने सामने से हटने को कहा। इस पर बजाए हटने के पुन्नी खां ने उल्टा जबाब दिया और दोनों के बीच गाली-गलौच शुरू हो गई। निरोत्तम ने जब इसका विरोध किया, तो पुन्नी खां पहले तो वहां से घर चला गया और अपने बच्चों को बुला लाया।
     जिसके बाद मुस्लिम खां ठेकेदार और अन्य परिजनों ने मिलकर निरोत्तम सिंह को बुरी तरह पीटा और लहुलूहान करने के बाद तीन चार लोगों ने उसे पेशाब पिलाई। इस अमानवीय कृत्य से पीड़ित इतना सहमा हुआ था कि वो थाने तक शिकायत करने तक की हिम्मत तक नहीं कर पाया। लेकिन आज हिन्दूवादी संगठनों ने मिलकर पीड़ित को साथ लेकर तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराई।
     आरोपी परिवार काएक सदस्य समाजवादी पार्टी से ताल्लुक रखता है। मुख्य आरोपी मुस्लिम खां ठेकेदार वर्तमान में सपा के नगर अध्यक्ष हैं। सत्ता की हनक में अंधे हो चुके सपाई ने इस अमानवीय कृत्य को अंजाम दे डाला। हिन्दुवादियों के साथ तहसील दिवस में पीड़ित ने उपजिलाधिकारी पीडी गुप्ता, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बबीता साहू और क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार सिंह के सामने अपनी व्यथा सुनाई। अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए थानाध्यक्ष एत्मादपुर को मामले की जांच के आदेश दे दिये।


Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top