Translate News:
पिछले 10-12 दिनों से अरुण का शरीर चुम्बक की तरह काम कर रहा है। लोहे की हर चीज उनके शरीर से चिपक रही है। इस 'मैग्नेट मैन' के शरीर में लोग की चीजें चिपका देखकर लोग भी हैरान हैं। ग्राम ढाना निवासी 50 वर्षीय अरुण रायकवार पेशे से फोटोग्राफर हैं। फोटोग्राफी करके ही वे परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
उनकी जिन्दगी में सब कुछ सामान्य तरीके से चल रहा था। लगभग 12 दिन पहले उनके शरीर पर पास में रखी कील चिपक गई, जिसे देख वे हैरान रह गये। उन्होंने लोहे की अन्य वस्तुओं को छुआ, तो वे भी शरीर से चिपक गईं।अरूण के शरीर में लोहे की चीज चिपकने की खबर आसपास के गांव में फैल गई।
लोग उन्हें देखने के लिए आने लगे। अरुण बताते हैं कि उनके शरीर पर लोहे की कील, सरोंता, चाकू, उस्तरा, चम्मच व लोहे की अन्य चीजें ऐसी चिपक जाती हैं, मानो शरीर चुम्बक हो। उनके मुताबिक, कुछ दिन पहले तक सब सामान्य था।
