सुधा चौधरी (25) बेलीपार इलाके की रहने वाली है और कुशीनगर के पडरौना में आंगनबाड़ी में सहायिका है। उन्होंने बताया कि 8 साल पहले पडरौना में वह अपने मौसी के घर गई थी। वहां उसकी मुलाकात मनीष चौधरी से हुई। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। इस बीच, वह प्रेग्नेंट हो गई और उन्हें एक बेटा हुआ सुधा के अनुसार, बेटा होने के बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। फिर दोनों दिल्ली चले गए और शाहदरा इलाके में रहने लगे।
कुछ महीने के बाद सुधा अपने आंगनबाड़ी के काम से वापस लौट आई और कुशीनगर में ही रहने लगी। इस बीच मनीष छुट्टियों में उसके पास आता था। इस बीच, उसे सूचना मिली कि मनीष की शादी फुलवरिया की रहने वाली ज्योति से हो रही है।
इसके बाद वह एसपी सिटी हेमराज मीणा से इसकी शिकायत करने पहुंची। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उसे लौटा दिया। फिर वह बरात लेकर मनीष के घर पहुंच गई। हालांकि, लड़के के परिवार वाले इस बाबत कुछ भी बात नहीं कर रहे हैं।
