भाजपा नेता की गुंडागर्दी, घर में घुसकर अधिकारी को पीटा, पत्नी से की बदसलूकी

Translate News:
      सिवनी में भाजपा नेता और उसके रिश्तेदारों का एक अधिकारी के घर में घुसकर उसे पीटने का मामला सामने आया है. आरोप है कि इस दौरान अधिकारी की पत्नी से भी अभद्रता की गई.
       जानकारी के मुताबिक, बालाघाट के सहायक जिला अभियोजन अधिकारी कुलदीप सिंह बैस की शनिवार रात को बारापत्थर इलाके स्थित उनके घर में घुसकर बेसबॉल बैट से पिटाई की गई. जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा.
       कुलदीप का आरोप है कि भाजपा नेता अखिलेश शुक्ला जो नपा अध्यक्ष आरती शुक्ला का देवर भी है, अपने बेटे के साथ रात में उनके घर में जबरन घुस आया. घर में घुसते ही उन्होंने कुलदीप को बेसबॉल बैट से पीटना शुरू कर दिया. इस दौरान जब अधिकारी की पत्नी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसके साथ भी बदसलूकी की गई.
       सहायक जिला अभियोजन अधिकारी ने ये भी आरोप लगाया है कि पुलिस में शिकायत करने पर आरोपियों पर मामूली धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया. उन्होंने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का भी आरोप लगाया. वहीं पुलिस इस मामले में जांच पूरी करने के बाद कुछ भी कहने की बात कह रही है.
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top