कोलकाता।। बीएसएनएल के सेवा तकनिकी खाराबी के चलते कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस हवाईअड्डे के रडार करीब एक घंटे पैतीस मिनट तक बंद रहा| इस दौरान कोलकाता के आकाश में कई विमानों का आवागमन हुआ| इस सनसनीखेज घटना से चिंतित एयर ट्राफिक कंट्रोल (ए.टी.सी) के सुरक्षा अधिकारीयों ने नागपुर व वाराणसी एटीसी से संपर्क कर किसी अनहोनी को टालने की कोशिश में लगे रहे| गुरुवार की सुबह पौने नौ बजे कोलकाता हवाईअड्डे के वीएसएनएल की सेवा अचानक से ठप्प हो गयी| इससे हवाईअड्डे पर तैनात ६ रडार ने काम करना बंद कर दिया| जिसके कारण २०० नॉटिकल माइल के बाहर के विमानों के साथ संपर्क नहीं हो पा रहा था|
किसी अनहोनी से बचने के लिए आननफानन में नागपुर व वाराणसी एटीसी के जरिये विमानों के साथ संपर्क साधकर विमानों को एक दुसरे के साथ सुरक्षित दुरी बनाये रखे जाने की चेतवानी दी गयी| बाद में सुबह ९ बजकर १५ मिनट पर इंजीनयरों द्वारा बीएसएनएल में आई गडबडी को ठीक कर लिया गया| जिसके बाद सुरक्षा अधिकारियों को राहत मिली| हालांकि इस दौरान सभी अधिकारीयों ने भगवान का शुक्रिया अदा किया वरना किसी भी वक्त बड़ी घटना घट सकती थी|