Breaking News
Loading...

दरिंदगी का नंगा नाच : 2 साल दुष्कर्म करके 10 लाख रुपये में बेच दिया अपनी ही भतीजी को

     जयपुर/झोटवाड़ा।। राजस्थान जयपुर के झोटवाड़ा में 11 साल की बच्ची के बलात्कार का मामला आरोपियों के और भी कई खुलासे कर रहा हैं। आपको बता दें की जिन मासूमों ने प्रधानमन्त्री मोदीजी को पत्र लिखकर 11 साल की बच्ची के साथ आरोपियों द्वारा किये कुकर्म के लिए आरोपियों को सजा दिलाने की मांग की हैं उनका रोजाना बच्चों के मोबाइल पर फ़ोन कर डराया धमकाया जा रहा हैं।
    खबर आ रही है की ग्रामीणों ने आरोपियों का हुक्का पानी बंद कर दिया है और आरोपियों के गांव का एक व्यक्ति जिसका नाम मालम सिंह (गांव का अन्य व्यक्ति) हैं। उसने जानकारी दी है की जिस रेखा (26 वर्ष) पिता भोपेसिंह का बलात्कार लगातार 2 साल तक इन आरोपियों ने किया था और जिस नारायणलाल नाम के व्यक्ति से आँध्रप्रदेश में जिला कोर्ट के समक्ष विवाह किया था उक्त नारायणलाल को भी इन आरोपियों ने रेखा को नाबालिक बता कर और उसे बेचने का इल्जाम लगाकर जेल भिजवा दिया हैं। कुछ दिन तो रेखा नारी निकेतन जोधपुर में रही पर कुछ दिन बाद आरोपियों ने वहां से उसे जबरदस्ती लेकर बालोतरा आये कुछ दिन तो उसे कमरे में बन्द करके रखा और उसके साथ दुष्कर्म करते रहे फिर उसे लगभग 15 दिन पहले किसी रघु नाम का व्यक्ति जो राजस्थान के जलोर में उन ग्राम का रहने वाला हैं उसे 10 लाख रुपये में सौदा कर बेच दिया हैं।
      रेखा अपने पति नारायण लाल के साथ खुश थी जो उसने कोर्ट के समक्ष लिखित बयान में भी दिया है, वो रघु के साथ जाना नहीं चाहती थी परन्तु ग्रामीणों के अनुसार आरोपियों ने उसे बहोत मारा पिटा गया और जान से मारने की धमकियां देकर रघु के साथ भेज दिया और उसके एवज में 10 लाख रुपये की उगाही रघु से कर लिया।
पुलिस अफसर भी हैं शामिल आरोपियों के गुनाह में -
       आपको बता दें की जितने गुनहगार ये दरिंदे हैं उससे कही ज्यादा और खाकी वर्दी को कलंकित करने वाले बालोतरा थाने के कुछ पुलिस अफसर हैं, जिनके कारण झोटवाड़ा ग्रामीण भी बेहद डरे हुवे हैं की बच्चों की तरफ बोल कर उनका साथ दिया तो उन्हें भी थाने में उठा ले जायेंगे, झोटवाड़ा ग्रामीण निवासी ने बताया कई बार इस प्रकार की वारदात इन पुलिस अफसरों ने किया भी हैं, 11 साल की मासूम का शारीरिक शोषण इन आरोपियों ने किया तो वही कुछ पुलिस अफसर के नाम सामने आये हैं जिन्होंने पुरे थाने के सामने पीड़ित गुलवंत (निकिता का भाई) से 2 लाख रुपये लिए। मासूम बच्ची के साथ कुकर्म के बाद आरोपियों ने उन्हें उक्त थाने लेकर गए और आरोपियों के कहने पर बच्चों को ही थाने में बिना किसी FIR के कई दिनों तक बैठा कर रखा और यहाँ तक की पुलिस अफसरों ने 2 लाख रुपये बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर लिया।
     गुलवंत (पीड़िता का भाई) नें बताया की बाड़मेर जिले के बालोतरा थाने के ये अफसर हैं जिन्होंने उससे जान से मारने की धमकी देकर 2 लाख रुपये ले लिए -
पुलिस वालों के नाम -
1. गौरव अमरावत (SI)
2. देवराम भील (SI)
3. लादूराम मेगवाल (ASI)
4. लाजपत (कांस्टेबल)