– गौरतलब है कि कुमारी शैलजा यमुनानगर में गन्ना किसानों के पक्ष में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने पहुंची थीं।
– सरकार ने अभी तक 12 हजार गन्ना किसानों का 46 करोड़ रुपए नहीं दिए हैं।
– लघु सचिवालय के बाहर हो रहे इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान जुटे।
– चाय की दुकान चलाने वाली महिला सरला का कहना है कि कुछ कांग्रेसियों ने उससे चाय पी ली और पैसे नहीं दिए, जबकि कुछ उसकी दुकान को हिला रहे थे। बार-बार मना करने पर भी वे नहीं माने तो विवाद हो गया।
– विवाद इतना बढ़ गया कि महिला और कुछ लोगों में मारपीट हो गई। जमकर थप्पड़ और मुक्के चले।
– इसे देख कुछ लोगों ने कुर्सियां भी तोड़ दी। घटना के बाद मारपीट करने वाले कार्यकर्ता फरार हो गए। इस मामले पर कुमारी शैलजा का कहना है कि यह सब बीजेपी की चाल है।
– महिला के साथ झगड़ा करने वाले बीजेपी के लोग थे।
