एक IPS का सुझाव, बार-बार एयरपोर्ट पर सियार आते हैं तो तेंदुआ छोड़ दो

Translate News:
     इंदौर।। दिल्ली से इंदौर आ रहा जेट एयरवेज का विमान लैंडिंग करते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान रात करीब आठ बजे लैंडिंग के बाद रनवे पर रफ्तार से दौड़ रहा था। अचानक पायलट के नियंत्रण से बाहर हो गया और कच्चे मैदान में चला गया। विमान के पहिए मिट्‌टी में धंस गए। विमान में झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुरमु, साध्वी ऋतंभरा समेत 68 यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित हैं।
    शनिवार रात जेट एयरवेज का विमान रनवे से नीचे उतरने से पहले हवा में भी लहराया था। यह बात यात्रियों ने कही। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, रात आठ बजे दिल्ली से आया जेट एयरवेज का विमान (9डब्ल्यू-2793) इंदौर एयरपोर्ट पर एरोड्रम थाने की ओर से उतरा। वहीं, विमान में सवार यात्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि उतरने से पहले ही विमान लहरा रहा था। लैंडिंग के बाद भी विमान रनवे पर दो-तीन बार लहराया और कुछ आगे जाकर बायीं तरफ नीचे उतरकर करीब 50 मीटर तक मैदान में चला गया। इस घटना से विमान में सवार सभी यात्री चीखने लगे। विमान रुकने के बाद स्टाफ ने सभी को शांत करवाया, फिर भी यात्री घबरा रहे थे। करीब पांच मिनट बाद एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड विमान के पास पहुंची। सभी यात्रियों को बिना सामान उतरने के लिए कहा गया। यात्री विमान से उतरकर बसों तक पहुंचे।
हवाई यातायात किया बंद
      घटना के बाद हवाई यातायात बंद कर दिया गया। यह विमान साढ़े आठ बजे दिल्ली लौट जाता है। इस उड़ान को निरस्त कर दिया गया। वहीं, अन्य उड़ानों को रनवे क्लियर होने तक स्थगित कर दिया गया। इस दौरान मुंबई से आ रही जेट और इंडिगो की उड़ानों को भोपाल भेजा गया। वहीं जेट की हैदराबाद जाने वाली उड़ान को यहीं रोका गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना कैसे हुई, इसका पता लगाया जा रहा है। पायलट का विमान से संतुलन खो गया था या कुछ तकनीकी खराबी आई थी, इसकी जांच की जा रही है।
झारखंड की राज्यपाल को भी पिछले दरवाजे से बाहर निकाला
     जब भी विमान लैंड करता है तो थोड़-बहुता स्किड होता ही है। खासकर जब रनवे पर पानी हो। यहां भी रनवे गीला था। प्लेन जैसे ही लैंड हुआ वैसे ही उसकी स्पीड कम होना थी लेकिन यहां कम नहीं हुई। विमान तेजी से जंप करते हुए आगे बढ़ा तो हम भी घबरा गए। विमान में सवार अन्य यात्री भी चीख उठे। इस बीच एक तेज झटके से विमान रनवे के साइड में जा धंसा। चूंकि विमान छोटा था इसिलए पीछे के दरवाजे सीढ़ियां खोलकर यात्रियों को निकाला गया। महामहिम द्रौपदी मुर्मू पूरी तरह सुरक्षित हैं।


Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top