Translate News:
केंद्र सरकार का दावा है कि सीएनजी से 75 प्रतिशत कम
हाइड्रोकार्बन और 20 प्रतिशत कम कार्बन मोनोऑक्साइड का उत्सर्जन होगा।
इसमें एआरएआई द्वारा स्वीकृत सीएनजी रिट्रोफिटमेंट किट है। इसलिए दुपहिया
वाहन को एआरएआई द्वारा मान्यता मिली हुई है। जानकारी के अनुसार यह सीएनजी
किट आई-टुक नाम की कंपनी ने बनाया है। इस स्कूटर में एक-एक किलो के दो
सीएनजी सिलेंडर लगे होंगे। कंपनी का दावा है कि एक बार पूरी गैस भराकर यह
स्कूटर 120 किलोमीटर का सफर तय करेगा। यह स्कूटर होंडा कंपनी पिज्जा डिलीवर
करने वाले लड़कों को मुफ्त में देगी। करीब 50 स्कूटर जांच के लिए दिए
जाएंगे। डिलीवरी बॉय हर रोज स्कूटर की परफारमेंस पर रिपोर्ट देंगे जिसके
बाद इसमें जरूरी बदलाव किए जा सकेंगे।
