मिर्जापुर रैली में नीतीश का 'संघ मुक्त भारत' और 'शराब मुक्त समाज' का नारा

Translate News:
     यूपी: मिर्जापुर में जेडीयू की रैली को संबोधित करने पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव। इस मौके पर नीतीश ने संघमुक्त भारत और शराबमुक्त समाज का नारा दिया। नीतीश ने कहा, जदयू की उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी, उसी दिन से यहां शराब बिकनी बंद हो जायेगी।
     बिहार में पूर्ण शराबबंदी होने से घरों मे खुशियां आयी हैं। इसलिए उत्तर प्रदेश में सब लोग मिलकर जदयू गंठबंधन की सरकार बनाएं। मुख्यमंत्री ने यूपी के सीएम अखिलेश यादव से प्रदेश में शराब बंद कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शराब बंद करने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
    उत्तरप्रदेश में वोटों का ध्रुवीकरण किया जाता है। भाजपा ने युवाओं से रोजगार का वादा किया, लेकिन आज तक उसे पूरा नहीं किया। यूपी में काम नहीं होता, लेकिन चुनाव आ जाता है।
     मुख्यमंत्री ने भाजपा, सपा और बसपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा दंगा कराती है, सपा घर जलाती है और बसपा पैसा लेकर टिकट देती है। इसलिए उत्तर प्रदेश को सपा, भाजपा और बसपा से मुक्त किया जाये। इस रैली में नीतीश कुमार के साथ-साथ जेडीयू महासचिव केसी त्यागी भी मौजूद थे।




Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top