स्कैनर बाबा- पल भर में ठीक कर देते हैं कैंसर!

Translate News:
    भारत में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जिनके पास गुप्त शक्तियां होने का दावा किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस प्रकार के लोग पुराने समय से मौजूद रहे हैं, जो अपनी दिव्य ऊर्जा का प्रयोग कर लोगों की बीमारियों को सही कर देते थे। आज के तथाकथित साक्षर समाज के धर्मस्थलों में ऐसे कई पुरातन लोगों की मूर्तियां आज भी देखी जा सकती हैं। कुछ लोग इसे अन्धविश्वास मानते हैं, तो कुछ आंख बंद कर इन सब पर विश्वास करते हैं।
   आज हम आपको ऐसे ही एक व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जो यह दावा करता है कि वह अपनी दिव्य ऊर्जा से कैंसर जैसी घातक बीमारी को पल भर में सही कर देता है। इस व्यक्ति का सही नाम क्या है यह तो नहीं पता, पर लोग इनको “बाबा फकीरानन्द” कहते हैं और कुछ लोग इनको “स्कैनर बाबा” भी कहते हैं। लोगों का मानना है कि यह बाबा कैंसर जैसी बीमारी को भी तुरंत सही कर देते हैं।
     इन बाबा के बारे में बात करें तो वह स्वयं अपने बारे में बताते हुए कहते हैं कि उन्होंने 17 साल तक आर्मी की मेडिकल कोर में काम किया है। वह वहां भी बिना दवा के ही ईलाज कर देते थे। लोगों का इलाज करना उन्होंने 7 साल की उम्र से ही शुरू कर दिया था।
क्या मानना है लोगों का-
   लोगों का कहना है कि बाबा के पास दिव्य ऊर्जा है और बीमारी का इलाज बाबा दिव्य प्रकाश से करते हैं। दिव्य ऊर्जा शरीर के अंदर जाने के बाद अपना काम शुरू करती है और फिर बीमारी सही हो जाती है।
लोगों की लगती है भीड़ –
    बाबा फकीरानन्द वर्तमान में भिवानी के हनुमान जोहड़ी धाम नामक मंदिर में ठहरे हुए हैं। उनका दर्शन करने व अपनी बीमारी को सही कराने के लिए यहां बहुत लोगों की भीड़ लगी हुई है। लोगों का कहना है कि बाबा मुफ्त में इलाज करते हैं और ये समाज सेवा का कार्य है। बाबा का इस बारे में कहना है कि किसी भी प्रकार की फीस लेने से उनके पास से शक्ति चली जाएगी। इसलिए वे हमेशा मुफ्त में इलाज कर समाज सेवा का कार्य करते हैं।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top