लखनऊ।। प्रीति राज्यसभा सदस्य के लिये निर्दलीय प्रत्याशी हैं। उनका कहना है, मेरा किसी पार्टी से लेना-देना नहीं है, हम एनजीओ हैं। प्रीती ने ये भी बताया कि वह स्वच्छ भारत अभियान के लिए काम करती हैं। यूपी में अब राज्यसभा की 11 सीटों के लिए चुनाव होगा। राज्यसभा के लिए सपा ने 7 उम्मीदवार, बसपा ने 2 और कांग्रेस ने 1 उम्मीदवार उतारा था। प्रीती महापात्रा ने दो सेटों में राज्यसभा का नामांकन भरा वहीं प्रीती का प्रस्तावक बनने के लिये लोगों में होड़ लगी रही। कई विधायक उनके प्रस्तावक बनने के लिये उतावले थे। जिनमें बीजेपी विधायक कपिल देव, अपना दल के आरके वर्मा, रामपाल यादव, निर्दलीय विधायक फतेह बहादुर सिंह, बीजेपी विधायक सलिल विश्नोई, उपेंद्र तिवारी, विधायक बाला प्रसाद अवस्थी, कृष्णा पासवान और आशुतोष टंडन शामलि हैं। जानकारी के मुताबकि, मुंबई में रहने वाले प्रीती के पति पर करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप है और मुंबई में उनकं खिलाफ मुकदमा हो चुका है। प्रीति गुजरात की रहने वाली हैं इनके पति हरिहर पात्रा गुजरात के बड़े बिजनेसमैन हैं। प्रीति खुद भी बिजनेस वुमन हैं और एनजीओ चलाती हैं। प्रीती अपने पति के साथ मुंबई में रहती हैं।जानिये कौन हैं प्रीती महापात्रा
4:42 PM
लखनऊ।। प्रीति राज्यसभा सदस्य के लिये निर्दलीय प्रत्याशी हैं। उनका कहना है, मेरा किसी पार्टी से लेना-देना नहीं है, हम एनजीओ हैं। प्रीती ने ये भी बताया कि वह स्वच्छ भारत अभियान के लिए काम करती हैं। यूपी में अब राज्यसभा की 11 सीटों के लिए चुनाव होगा। राज्यसभा के लिए सपा ने 7 उम्मीदवार, बसपा ने 2 और कांग्रेस ने 1 उम्मीदवार उतारा था। प्रीती महापात्रा ने दो सेटों में राज्यसभा का नामांकन भरा वहीं प्रीती का प्रस्तावक बनने के लिये लोगों में होड़ लगी रही। कई विधायक उनके प्रस्तावक बनने के लिये उतावले थे। जिनमें बीजेपी विधायक कपिल देव, अपना दल के आरके वर्मा, रामपाल यादव, निर्दलीय विधायक फतेह बहादुर सिंह, बीजेपी विधायक सलिल विश्नोई, उपेंद्र तिवारी, विधायक बाला प्रसाद अवस्थी, कृष्णा पासवान और आशुतोष टंडन शामलि हैं। जानकारी के मुताबकि, मुंबई में रहने वाले प्रीती के पति पर करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप है और मुंबई में उनकं खिलाफ मुकदमा हो चुका है। प्रीति गुजरात की रहने वाली हैं इनके पति हरिहर पात्रा गुजरात के बड़े बिजनेसमैन हैं। प्रीति खुद भी बिजनेस वुमन हैं और एनजीओ चलाती हैं। प्रीती अपने पति के साथ मुंबई में रहती हैं।