कांग्रेस के समर्थन के बिना भी पास हो सकता है जीएसटी, जानिए राज्यसभा का नया गणित

Translate News:
    नई दिल्ली।। हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों के बाद सदन का गणित बदल गया है। अब बीजेपी और उसके सहयोगियों को संख्या के आधार पर कांग्रेसनीत यूपीए बढ़त मिलने की संभावना नजर आ रही है जहां सरकार अब बहुप्रतीक्षित वस्तु एवं सेवा कर (गुड्स एंड सर्विसेज़ टैक्स या जीएसटी) बिल मानसून सत्र में पास होने की उम्मीद कर सकती है।
राज्यों वित्त मत्रियों की हुई बैठक के बाद हुई जीएसटी पर व्यापक आम सहमति
     इस हफ्ते राज्यों के वित्त मत्रियों के साथ हुई बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री ने जीएसटी पर व्यापक आम सहमति होने पर राहत महसूस की थी। जीएसटी देश में एकीकृत कर व्यवस्था पर गहरा असर करेगा। कांग्रेस अब तक राज्यसभा में बिल पारित कराने के खिलाफ थी और अब भी बिना संशोधन के बिल पास कराने के लिए तैयार नहीं है। सभी के मन में यह सवाल है कि क्या सरकार मानसून सत्र में इस बिल को कांग्रेस के विरोध के बावजूद पास करा पाएगी?




Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top