Headline
Loading latest headlines...

मथुरा में कब्‍जा हटाने गई पुलिस पर हमला, एसएचओ शहीद, एसपी घायल

Translate Post:
    उत्तर प्रदेश के मथुरा में अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस पार्टी पर हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं.
     पुलिस मथुरा के जवाहरबाग में बागवानी विभाग की 250 एकड़ जमीन पर से कब्जा हटाने गई थी जिस पर कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया. हमलावरों ने पुलिस पर गोलीबारी की और आगजनी भी की.
    इस घटना में एक थानाध्यक्ष की गोली लगने से मौत हो गई है और एसपी गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
    जवाहरबाग पार्क में एक धार्मिक संगठन के सदस्यों ने दो साल से कब्जा कर रखा था. ये लोग कोर्ट के ऑर्डर के बावजूद जमीन खाली नहीं कर रहे थे.
    सुत्रों के अनुसार गुरुवार को जब पुलिस टीम पार्क में कब्जा हटवाने पहुंची तो भीड़ गुस्‍से में आ गई. पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया और हवाई फायरिंग भी की. इसके बाद लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया.
   पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस स्‍टेशन इंचार्ज संतोष यादव (एसओ) के सिर में भी दो गोली लगी जिससे उनकी मौत हो गई है.
    सूत्रों के अनुसार इस घटना में दो पुलिसकर्मियों को गोली लगी है जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. एसपी सिटी समेत पांच पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं. दोनों ओर से करीब दो दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है.