बच्चे की उंगली में लगी चोट, कर दी दिल की सर्जरी

Translate News:
    बेंगलूरु के एक अस्पताल में सर्जरी के दौरान पांच साल का एक बच्चा कोमा में चला गया है। जानकारी के मुताबिक बच्चे को उंगली में चोट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टरों ने उसका दिल का ऑपरेशन कर दिया जिसके बाद से वो कोमा में चला गया है।
     लक्ष्य के पिता के मुताबिक उन्हें बच्चे के स्कूल से फोन आया था कि उनके बच्चे ने अपनी उंगली घायल कर ली है और वो उसे अस्पताल लेकर आए हैं और उन्हें भी अस्पताल आने को कहा। लक्ष्य के पिता के मुताबिक जब वो अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनके बच्चे की दो उंगलियों में चोट लगी है लेकिन वो ठीक है।
      लक्ष्य के पिता पुरुषोत्तम के मुताबिक उनके बच्चे के इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उनके बेटे के हृद्य में कुछ समस्या है और उसका 6 घंटे के भीतर ऑपरेशन करना होगा और इसके लिए उन्हें 60 हजार रूपये तत्काल जमा कराने होंगे। डॉक्टरों की बातों से घबराए पिता ने सर्जरी के लिए मंजूरी दे दी और सर्जरी के बाद से अबतक उनका बेटा कोमा में है।
     पीड़ित पिता के मुताबिक उनका बेटा पिछले 9 दिनों से कोमा में है लेकिन अस्पताल प्रशासन ने उनके बेटे के बारे में कोई सुध नहीं ली है।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top