बाप की गल्तियों तथा रूबी की अतिमहत्वाकांक्षाओं ने उसे इस मुकाम पर पहुचाया

Translate News:
    पटना।। टॉपर घोटाले में स्टेट आर्ट्स टॉपर रूबी राय गिरफ्तार हो गई है. बार बार अल्टिमेटम के बाद आज रूबी रॉय बोर्ड ऑफिस में कमिटी के सामने उपस्थित हुई. कमिटी के सामने बुनियादी सवालों का जबाब नहीं दे पाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
      टीम ने पहले ही रूबी रॉय पर वारंट जारी किया था. डीएसपी शिवली नोमनी के अगुआई में पुलिस भी बोर्ड ऑफिस पहुंच गई थी. जैसे ही इंटरव्यू खत्म हुआ रूबी को गिरफ्तार कर लिया गया. बोर्ड ऑफिस में आज सुबह नौ बजे से तीन बजे तक उपस्थित होना था. तीन बजे के बाद रूबी सवालों के जबाब देने के लिए एक्सपर्ट के सामने पहुंची. लेकिन सवालों के जबाब देने में असफल होने पर गिरफ्तार किया गया.
      उल्लेखनीय है कि रूबी रॉय इंटर टॉप करने के बाद जब उसके द्वारा सवालों के जबाब देने के बाद बबाल हुआ था. बबाल के बाद जब टॉपर घोटाला का खुलासा हुआ तो इंटर टॉपरों का अलग से इंटरव्यू लिया गया जिसमें रूबी शामिल नहीं हुई फिर उनहें दस दिन की मोहलत दी गई थी. उसमें भी शामिल नहीं हो पायी थी. रूबी रॉय के बारे बताया गया था कि वो बीमार है इसलिए शामिल नहीं हो पा रहीं है.
      एसएसपी मनु महाराज ने कहा कि पुलिस ने अबतक 17 लोगों को गिरफ्तार किया है. जो लोग इस घोटाले में सामने आये है एक एक कर गिरफ्तार किया जा रहा है. मनु महाराज ने कहा कि लालकेश्वर कि पत्नी ने बताया कि कॉलेजों के एफ्लिकेशन के लिए एक लाख से चार लाख रूपया लिया जाता था.

Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top