100 साल में भारतीय पुरुष एक इंच, महिलाएं दो इंच लंबी हुई

Translate News:


   लंदन।। एक अध्ययन से खुलासा हुआ कि सौ साल की अवधि में भारतीय पुरुष एक इंच तो महिलाएं दो इंच तक लंबी हुई हैं। वहीं, दुनिया में सबसे लंबे पुरुष नीदरलैंड्स से हैं। इनकी औसतन लंबाई 5 फीट 11 इंच है।
      सबसे लंबी महिलाएं लातविया से हैं। इनकी औसत ऊंचाई 5 फीट 6 इंच है। इम्पीरियल कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने 1914 से 2014 तक के बीच में कई देशों के महिला-पुरुषों की लंबाई पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर अध्ययन किया। शोधकर्ताओं के दल में 800 वैज्ञानिक शामिल थे।
    शोधकर्ताओं ने तय अवधि के लिए स्वास्थ्य, पौष्टिक आहार, बीमारियों आदि का डाटा जुटाया। इससे उन्होंने 1914 के लिए 1896 में जन्मे शख्स की औसत लंबाई निकाली।
    वहीं, 2014 के लिए 1996 में जन्मे शख्स की औसत लंबाई पता की। एशिया में भारत पिछड़ा जापान में पुरुषों की लंबाई 100 साल में साढ़े पांच इंच तक बढ़ी। महिलाओं में यह आंकड़ा छह इंच तक रहा।
     चीन के पुरुष व महिलाओं की लंबाई 100 साल में क्रमशः 4.2 इंच और 3.7 इंच तक बढ़ी। इस स्थिति में एशिया में भारत काफी पीछे रह गया। यहां पुरुषों व महिलाओं की औसतन लंबाई क्रमशः एक इंच व दो इंच ही बढ़ी है।


Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top