Headline
Loading latest headlines...

जाकिर नाइक का सिर काट कर लाओ 50 लाख का इनाम पाओ - साध्वी प्राची

Translate Post:
मुसलमान मुक्त भारत बनाने पर हम काम कर रहे है
      दो विषयों में एमए और पीएचडी करने वाली विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. इस बार उन्होंने यह बयान विवादास्पद भाषणों से सुर्खियों में आए इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के खिलाफ दिया है. साध्वी प्राची ने जाकिर नाइक पर निशाना साधते हुए ऐलान किया है कि जो कोई भी सऊदी अरब जाकर जाकिर नाइक का सिर काट कर लाएगा, उसे 50 लाख का इनाम दिया जाएगा. साध्वी प्राची ने कहा है कि जाकिर नाइक हिंदुस्तान का सबसे बड़ा दुश्मन है. वह धर्मगुरु बनकर आतंकवाद की पौध तैयार कर रहा है. इन धर्मगुरुओं की... मुस्लिम धर्मगुरुओं की, सबकी जांच होनी चाहिए. आज ये कठघरे में खड़े हैं. आज फतवा जारी क्यों नहीं कर रहे? और मैं निवेदन करना चाहती हूं कि सऊदी अरब कोई भी व्यक्ति जाकर के, इसकी (जाकिर नाइक) गर्दन काटकर के लाए. हिंदुस्तान के सबसे बड़े पेड़ पर लटकाए तो मैं उसको इनाम दूंगी, आकर के 50 लाख रुपये लेकर जाएसाध्वी ने कहा, 'जाकिर नाइक हिंदुस्तान का सबसे बड़ा दुश्मन है. वह आतंकवाद की पौध तैयार कर रहा है. इन धर्म गुरुओं की, मुस्लिम धर्मगुरुओं की...सबकी जांच होनी चाहिए. आज ये कठघड़े में खड़े हैं. आज फतवा क्यों नहीं जारी कर रहे हैं? मैं निवेदन करना चाहती हुं कि सऊदी अरब कोई भी व्यक्ति जाकर इसकी गर्दन काटकर के लाए, हिंदुस्तान के सबसे बड़े पर लटकाए तो मैं उसको इनाम दूंगी. वह आकर के 50 लाख रुपए लेकर जाए.ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि साध्वी प्राची ने भड़काऊ बयान दिया है. कुछ दिनों पहले साध्वी ने कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे बैन किए जाने का विरोध किया था. उन्होंने कहा था कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे भी बजेगा और डांस भी होगा, जिस किसी में हिम्मनत है वो मुझे रोककर दिखाए. उन्हों ने सवाल उठाया था कि इस तरह के प्रतिबंध केवल हिंदू त्योमहारों में ही क्यों लगाए जाते हैं? साथ ही साध्वी प्राची मुसलमान मुक्त भारत बनाने की वकालत की थी. रुड़की में प्राची ने कहा था कि हम कांग्रस मुक्त भारत तो बना चुके हैं. अब मुसलमान मुक्त भारत बनाने की जरूरत है. हम इस पर काम भी कर रहे हैं.