Breaking News
Loading...

जाकिर नाइक को अपना मुख्य सलाहकार नियुक्त करना चाहते हैं केजरीवाल

    नई दिल्ली।। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुस्लिम धर्मगुरू जाकिर नाइक को अपना मुख्य सलाहकार नियुक्त करने का फ़ैसला किया है।केजरीवाल ने फ़ैसला इसलिए किया क्योंकि वो पार्टी की सेकुलर छवि को मजबूत करना चाहते हैं। ‘आप’ से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पार्टी से मुसलमानों का जुड़ाव अभी उतना नहीं है जितना अरविंद केजरीवाल चाहते हैं।
     केजरीवाल का मानना है कि इस फ़ैसले के बाद मुस्लिमों का एक बड़ा वर्ग आप सपोर्टर बन सकता है। गौरतलब है कि इस महीने के शुरू में बांग्लादेश के ढाका के एक कैफे में हमला हुआ था।इसमें एक भारतीय लड़की समेत 28 लोग मारे गए थे। 
    बांग्लादेश की सरकार का कहना है कि इस हमले को अंजाम देने वालों में से कुछ लोग डॉक्टर ज़ाकिर नाईक से प्रेरित थे। इसके बाद से ही डॉक्टर नाइक की आलोचना शुरू हो गई और बांग्लादेश सरकार ने डॉक्टर ज़ाकिर नाइक के टीवी चैनल पीस टीवी पर प्रतिबंध लगा दिया है। महाराष्ट्र और केंद्र सरकार कई स्तरों पर डॉक्टर नाइक और उनकी संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन की जांच करा रही है.