लो अब इस आतंकवादी ने खुद को बताया शांतिदूत

Translate News:
मैं शांति का दूत हूं और मासूमों के कत्ल की निंदा करता हूं : जाकिर नाइक
    विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं शांति का दूत हूं और मासूमों के कत्ल की निंदा करता हूं.
     उन्होंने कहा कि मैंने किसी को आतंक के लिए प्रेरित नहीं किया है. मेरा मीडिया ट्रायल हो रहा है जिसे बंद करना चाहिए. मैं किसी आतंकी से नहीं मिला, लेकिन अगर कोई मेरे साथ खड़ा होता है मेरा साथ फोटो लेता है मैं मुस्कराता हूं, मैं नहीं जानता वे कौन हैं.
    जाकिर नाइक ने कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या नहीं होनी चाहिए. इस्लाम में आत्मघाती हमले की इजाजत नहीं, इसकी 100 प्रतिशत निंदा की जाती है. देशहित में आत्मघाती हमले की इजाजत दी जा सकती है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुझे किसी भी मामले में नहीं बुलाया, हर तरह की जांच में सहयोग को तैयार हूं. किसी सरकारी एजेंसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया, अब तक मुझे भारत सरकार, पुलिस से कोई समस्या नहीं है. मुस्लिम चैनल होने के कारण पीस टीवी को प्रसारण की इजाजत भारत में नहीं दी गई. भाषण अगर भड़काऊ नहीं तो पीस टीवी पर बैन क्यों?
    जाकिर नाइक ने कहा कि मैंने कभी किसी को आतंक के लिए प्रेरित नहीं किया. मेरे जवाब को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, जिन्होंने यह किया उनकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए. भारत में मुस्लिमों से संबंधित आंकड़ा मुझे नहीं पता है. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि, \\\'मेरा ऐसा कोई वीडियो दिखाइए जहां मैंने किसी आत्मघाती हमले की निंदा नहीं की हो।
     जाकिर नाइक ने माना कि उन्हें भारत के मुस्लिमों की साक्षरता दर के बारे में जानकारी नहीं है. फ्रांस में हुए हमले की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि कमांडर के कहने पर आत्मघाती हमला किया जा सकता है. निर्दोष लोगों की हत्या इस्लाम में हराम है. मैं फ्रांस हमले की निंदा करता हूं.
    गौरतलब है कि इससे पहले तीन बार नाइक की प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द हो चुकी थी. गत बुधवार को भी उनकी पीसी को रद्द करना पड़ा था. आज का प्रेस कॉन्फ्रेंस दक्षिण मुंबई के मझगांव में एक छोटे हॉल में किया गया. मुंबई का 50 वर्षीय प्रवचनकर्ता फिलहाल विदेश में है.


Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top