जानवरों के साथ ज़िहाद : कब्रिस्तान में युवकों ने तीन पिल्लों को जिंदा जलाया

Translate News:
    दिल दहला देने वाली एक घटना में युवकों के एक समूह ने तीन पिल्लों को कथित तौर पर जिंदा जला दिया और एक युवक ने इस कुकृत्य की वीडियो बनाई. 
     कुत्तों के पिल्लों पर यह दर्दनाक हमला 16 जुलाई की दोपहर हैदराबाद के मुशीराबाद इलाके में एक कब्रिस्तान में किया गया और इस घटना का वीडियो कल सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला प्रकाश में आया.
    पशु अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाली श्रेया परोपकारी ने मुशीराबाद पुलिस में कल एक शिकायत दर्ज कराई जिसमें कहा गया कि युवकों के एक समूह ने आवारा कुत्तों के तीन पिल्लों को पकड़कर उन्हें एक साथ बांध दिया और उन्हें कुछ दूरी तक घसीटकर ले गए और जूट के थैले और सूखी घास में आग लगाकर उन्हें उस आग में जिंदा जला दिया.
    शिकायत में कहा गया, 'समूह के एक लड़के ने पूरी घटना की वीडियो बनाई और उसे अन्य युवकों को पिल्लों को आग में जलाने के लिए निर्देश देते और उकसाते सुना गया. ये रिकार्डिंग मुशीराबाद में मछली बेचने वाले एक दुकानदार के पास से बरामद की गई.'
     उप निरीक्षक बी. भास्कर राव ने कहा कि इस शिकायत के बाद आईपीसी की धारा 429 और पशुओं के साथ क्रूरता रोधी कानून की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस घटना में शामिल लोगों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं.


Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top