पूरे अमेरिका में चल रही ‘मोदी लहर’, पीएम मोदी के नाम पर मांगे जा रहे वोट

Translate News:
    नई दिल्ली।। पीएम मोदी की लहर से तो पूरा देश वाकिफ है। 2014 चुनाव में ये लहर खूब जोरो से चली थी और सत्ता अपने नाम कर ली थी। आज भी मोदी लहर कायम है। लोग पीएम नरेंद्र मोदी को काफी पसंद करते हैं। लेकिन ये मोदी लहर सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में भी पीएम मोदी की लहर चल रही है। जी हां अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में पीएम मोदी की के नाम की धूम मची हुई है।
पीएम मोदी की लहर ने अमेरिका में मचाई धूम
     अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के वोटर्स को रिझाने के लिए वहां के उम्मीदवार पीएम मोदी के नारों और उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसकी एक झलक डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में देखने को मिली। इस कन्वेंशन में जब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पहुंचे तो वहां एक वीडियो दिखाया गया।
     10 मिनट के इस वीडियो में राष्ट्रपति ओबामा और पीएम मोदी के बीच बातचीत को दिखाया गया। इस वीडियो में ओबामा के क्यूबा, ईरान दौरे की भी तस्वीरें दिखाई गई लेकिन ओबामा के साथ अकेले सिर्फ पीएम मोदी की ही तस्वीरें थीं। यही नहीं कन्वेंशन में पीएम मोदी के पोस्टर और तस्वीरें लिए लोग भी थे। आपको बता दें कि इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे डेविड कैमरन ने भी पीएम मोदी के चुनावी नारे अबकी बार मोदी सरकार का सहारा लिया था और कहा था कि अबकी बार कैमरन सरकार।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top