सावधान : आईपैड से बाधित होता है बच्‍चे की मांसपेशियों और हड्डियों का विकास

    लंदन।। यदि आपके बच्‍चे भी आईपैड या इसी तरह की किसी टच स्‍क्रीन का अधिक उपयोग करते हैं, तो सावधान हो जाएं। शोधकर्ताओं के अनुसार, आईपैड पर अधिक समय बिताने वाले युवा बच्‍चों की मांसपेशियां और उनकी हड्डियां सही तरह से विकसित नहीं होती हैं।
      यह अध्‍ययन तीन साल और चार साल के उन बच्‍चों की तुलना के आधार पर किया गया था, जो खिलौनों से खेलते हैं और जो इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइस से खेलते हैं। पश्चिमी ऑस्‍ट्रेलिया के पर्थ की कर्टिन यूनिवर्सिटी में फीजियोथैरेपी के प्रोफेसर लिओन स्‍टार्कर इस विषय पर अध्‍ययन किया।
      उन्‍होंने कहा कि अध्‍ययन में बच्‍चों के पहले पांच सालों को ट्रैक किया गया, जिसमें यह देखा गया कि इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइस बच्‍चों के फिजिकल, मेंटल और सोशल डेवलपमेंट में किस तरह असर डालते हैं।
       इस शोध में 10 बच्‍चों को शामिल किया गया, जिनमें से कुछ ने आईपैड्स का इस्‍तेमाल किया और अन्‍य ने खिलौनों के साथ खेला था। प्रोफेसर स्‍टार्कर ने बताया टीवी देखने की बजाय आईपैड का उपयोग करने वाले बच्‍चों ने 15 मिनट के दौरान अपने ऊपरी अंग का अधिक इस्‍तेमाल किया। मगर, खिलौनों से खेलने के दौरान उन्‍होंने पूरे शरीर का अधिक उपयोग किया।
      नतीजे दिखाते हैं कि टीवी देखने की तुलना में बच्‍चे खिलौनों से खेलते हुए अपने ऊपरी अंग का छह गुना अधिक उपयोग करते हैं और आईपॉड का उपयोग करते हुए तीन गुना अधिक ऊपरी अंग का उपयोग करते हैं।



#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top