जब घायल को कार में रवाना कर खुद पैदल चल दिए यह कलेक्टर ..


    इंदौर।। देपालपुर के रास्ते पर पड़े एक घायल को देखकर कलेक्टर पी.नरहरि तत्काल रुके। उन्होंने 108 एंबुलेंस के बारे में पूछा तो पता चला कि सूचना कर दी गई है लेकिन एंबुलेंस अभी तक नहीं आई, कलेक्टर ने तत्काल अपनी कार में घायल को अस्पताल के लिए रवाना कर दिया और खुद पैदल पैदल इंदौर रास्ते पर चल दिए।
      शाम को यशवंत सागर तालाब के पास मोटर सायकल सवार मनोज सोलंकी निवासी उज्जैन घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा था। कलेक्टर ने अपनी गाड़ी रुकवाकर उसे उसे अस्पताल के लिए रवानागी दी। घायल के सिर में चोट आई है। उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया। सूचना के बाद घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
    कलेक्टर का ड्रायवर घायल को पहुंचाने के बाद वापस कलेक्टर को लेने के लिए आया तब कहीं जाकर वो अपने मुकाम पर पहुंचे। कलेक्टर पी.नरहरि देपालपुर दौरे से वापस लौट रहे थे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top