इस आतंकवादी को विदेशों से हो रही करोड़ो की फंडिंग, पिछले 3 साल में विदेश से मिले 60 करोड़ रुपए

   विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के बैंक खातों में पिछले तीन साल में विदेशों से 60 करोड़ रुपए जमा कराए जाने का मामला सामने आया है.
     मुंबई पुलिस की जांच में सामने आया है कि जाकिर नाइक के बैंक खातों में पिछले तीन साल में तीन अलग-अलग देशों से 60 करोड़ रुपए आए हैं. यह रकम नाइक के परिवार के सदस्यों से जुड़े बैंक खातों में जमा की गई.
     एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने पैसों के लेन-देन की जांच की और ट्रांजेक्शन की पूरी जानकारी हासिल की. जांच में सामने आया कि जाकिर के खातों में ये रकम तीन अलग-अलग देशों से आई है. 
    एक पुलिस अधिकारी ने नाम न जाहिर किए जाने की शर्त पर बताया कि नाइक के परिवार के सदस्यों से जुड़े पांच बैंक खातों में यह रकम जमा की गई है. पुलिस के मुताबिक ये साफ नहीं है कि ये रकम किस मकसद से जमा की गई है.
    जांच अधिकारी ने बताया कि जिन बैंक खातों में पैसा जमा कराया गया है वे नाइक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के नहीं हैं बल्कि नाइक के निजी खाते हैं.




#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top