ऑफिस में काम करने के बजाए एक कर्मचारी फिल्म देखने में मग्न था। इसी बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया वहां पहुंच गए और उसे काम के समय फिल्म देखते हुए पकड़ लिया। इसके तुरंत बाद गुस्साए उपमुख्यमंत्री ने कर्मचारी को सस्पेंड करने का फरमान सुना दिया।
मनीष सिसोदिया बुधवार को दोपहर पूर्वी दिल्ली के कल्याणवास इलाके स्थित पॉलिक्लिनिक का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन भी मौजूद थे। पॉलिक्लिनिक के बाहर लंबी लाइन देख कर जब सिसोदिया क्लिनिक के अंदर दाखिल हुए तो वो हैरान रह गए। अंदर डाटा एंट्री करने वाला एक कर्मचारी काम करने के बजाए कम्प्यूटर पर फिल्म देख रहा था।
