फ्लाइट में बच्ची का हुआ जन्म, अब जिंदगीभर मुफ्त में कर सकेगी फ्लाइट की यात्रा

Translate News:
एयरलाइंस ने दिया ऐसा तोहफा कि मां के उड़ गए होश
    ऐसा कम देखने को मिलता है कि फ्लाइट में ही किसी औरत ने बच्चे की जन्म दिया। ऐसा हुआ है। और एयरलाइंस ने नन्ही बच्ची को एक ऐसा तोहफा दिया कि जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। तो आइए जानते है एयरलाइंस ने उसे क्या तोहफा दिया। 
     एक बच्ची ने हवा में जन्म लिया है। दुबई से मनीला जा रही फ्लाइट में। एयरलाइंस ने गिफ्ट में उसे इतने प्वाइंट्स दिए हैं कि वो सारी जिंदगी मुफ्त में फ्लाइट की यात्रा कर सकेगी। बच्ची की डिलिवरी डेट दो महीने बाद की थी। लेकिन महिला को अचानक दर्द उठा और चंद मिनटों में ही फ्लाइट का एक हिस्सा डिलिवरी रूम में बदल गया।
मिनरल वाटर से नहलाया गया बच्ची को
    डिलिवरी के दौरान साथी यात्रियों ने महिला की मदद की। इसके बाद उसे मिनरल वाटर से नहलाया गया। एक शख्स ने अपने सूटकेस से कुछ कपड़े दिए जिसमें बच्ची को लपेटा गया। फिर हैदराबाद में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। पूरा वाकया फ्लाइट की एक यात्री मिसी बेरबरेब ने फेसबुक पर पोस्ट किया। लिखा, ‘बच्ची के जन्म के बाद पहला स्टॉप भारत था, इसलिए उसका बर्थप्लेस यहां है। लेकिन उसे पासपोर्ट फिलिपींस का मिलेगा, क्योंकि एयरलाइंस वहीं की है।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top