सपा नेता को धमकी, टिकट की दावेदारी की तो बेटियों को उठवा लूंगा

Translate News:
     यूपी की कानून-व्यवस्था इस कदर बिगड़ चुकी है कि अपराधी सत्ताधारी दल के नेताओं को भी धमकाने से बाज नहीं आ रहे हैं.
   कानपुर में समाजवादी पार्टी की नेता और अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य नीलम रोमिला सिंह को गुमनाम नंबर से मोबाइल फोन पर धमकी दी गई. फोन करने वाले शख्स ने गोविन्द नगर विधान सभा से टिकट की दावेदारी करने पर उनकी अश्लील फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर डालने की धमकी दी.
     साथ ही साथ दूसरे तरीकों से भी सबक सिखाने की बात कही. इससे परेशान हो कर रोमिला सिंह ने कोतवाली पहुंच कर मामले की शिकायत दर्ज कराई है. उनका कहना है कि फोन करने वाले ने खुद को दुबई में रहने वाला मेनन बताया. साथ ही उसने बड़े नेताओं को चुनाव में फाइनेन्स करने की बात भी कही.
    यहां तक कि फोन करने वाले ने उन्हें गोविन्द नगर विधान सभा से चुनाव लड़ने पर बेटियों को उठवा लेने और उनकी अश्लील फोटो इंटरनेट पर डालने की धमकी दी है. इसकी रिकॉर्डिंग समाजवादी पार्टी की नेता ने पुलिस को देने के साथ ही कार्रवाई के लिए कोतवाली में तहरीर दी है.
    दरअसल, गोविन्द नगर विधानसभा से सुनील शुक्ला को समाजवाती पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है, जबकि नीलम रोमिला सिंह अभी भी इस विधानसभा में एक्टिव हैं और खुद के लिए टिकट मांग रही हैं.


Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top