प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग के प्लॉट
नंबर- 6 पर बीजेपी के नए दफ्तर की नींव रखी. इस मौके पर उन्होंने रेसलर
साक्षी मलिक की तारीफ करते हुए कहा कि देश की इस बेटी ने तिरंगे को नई ताकत
दी है.अगले दो वर्षों में इस नए पत्ते पर केंद्र में सत्तासीन बीजेपी का नया हाईटेक दफ्तर बनकर तैयार हो जाएगा. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नया मुख्यालय राष्ट्रहित को समर्पित होगा.
इस मौके पर मोदी ने कहा कि, 'हम लोग भीड़ में नहीं संगठन के लिए काम करने वाले लोग हैं. कोई भी लोकलुभावनी बात कर दो तो भीड़ मिल ही जाती है. लेकिन हर कठिनाई में टिकने की ताकत कंधे से कंधा मिलाकर काम करने से मिलती है.'
इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कहां कि नई सोच से ही राष्ट्र निर्माण होगा.
उन्होने कहा कि बीजेपी ने कई मुसीबतें झेली हैं. पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा
ऐसी पार्टी है जिसे हमेशा विपरीत प्रवाह का सामना करना पड़ा है. उन्होंने
कहा कि हर प्रयास को बुरी नजर से देखा गया और परखा गया है.
भाजपा ने देश में सबसे ज्यादा बलिदान दिया है। मोदी ने रेसलर साक्षी मलिक की तारीफ करते हुए कहा कि देश की इस बेटी ने तिरंगे को नई ताकत दी है। इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ ही बीजेपी के कई दिग्गज शामिल हुए। शिलान्यास के मौके पर लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।
पार्टी का ये हाईटेक मुख्यालय साल 2018 तक बनने की संभावना है। मुख्यालय में 5 हजार लोगों की भीड़ वाले कार्यक्रम को आराम से अंजाम देने की भी सुविधा होगी। इसके अलावा मुख्यालय में 200 कारों की क्षमता वाली भूमिगत पार्किंग भी होगी।