यूपी सरकार इनका चालान काट के दिखाए : आजम खान ने अपनी कार में नंबर की जगह लिखवाया SUPERB

Translate News:
   गाजियाबाद।। यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खान एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। गाजियाबाद के आईटीएस कॉलेज में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे आजम खान की कार की नंबरप्लेट पर नंबर की जगह सुपर्ब लिखा था।
    कॉलेज के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे आजम खान की कार के आगे और पीछे दोनों ही जगह नंबर की जगह सुपर्ब लिखे होना चर्चा में रहा। उधर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजम खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। आजम खान ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि बादशाह ने वोट लेने के लिए झूठ बोला पर हमारी पार्टी ने अपनी घोषणा पत्र में जो कहा था, उसका एक-एक शब्द पूरा किया।
     आजम खान ने बुलंदशहर गैंगरेप मामले में अपनी टिप्पणी को लेकर सफाई भी दी। आजम ने कहा कि गैंगरेप के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ यह सवाल उठाया था कि एक ही दिन में 5 घटनाएं ऐसी हुई, इसकी जांच कराई जाए। आजम खान ने कहा कि हमारी सरकार के खिलाफ धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने वाले साजिश कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे तत्वों से सावधान रहने की अपील की। 
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top