श्रीनगर एयरपोर्ट पर मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त, सभी उड़ानें रोकी गईं

0


     जम्मू कश्मीर के श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीयहवाई अड्डे पर मंगलवार सुबह भारतीय वायुसेना के मिग-21 लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से यहां से संचालित होने वाली सभी उड़ानें रोक दी गईं.
    हवाईअड्डे के एक अधिकारी के मुताबिक विमान का पायलट सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहा है.
     अधिकारी ने बताया, "भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21 लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया और उसमें आग लग गई."
   उन्होंने बताया कि दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया. उन्होंने कहा, "नागरिक विमानों को आने-जाने की अनुमति देने से पहले रनवे को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है."


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top