Breaking News
Loading...

पति नपुंसक था, सपा के मंत्री जी और ससुर करते थे मेरा रेप

55 (1)     सपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान के खिलाफ एक युवती से रेप की एफआईआर दर्ज हुई है। पीड़िता का आरोप है कि मंत्री ने पहले उसकी शादी कराई और फिर उसके ससुराल में आकर उसका रेप किया। पीड़िता का यह भी कहना है कि उसका पति नपुंसक है एवं अप्राकृतिक सेक्स करता है। एफआईआर दिल्ली के मॉडल टाउन पुलिस थाने में जीरो पर दर्ज की गई है। घटनास्थल नोएडा में होने की वजह से मॉडल टाउन पुलिस ने नोएडा के थाना सेक्टर- 24 में जीरो एफआइआर ट्रांसफर की है। 
     पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के मॉडल टाउन में रहने वाली युवती की शादी 2 साल पहले सेक्टर- 33 के सी ब्लॉक में रहने वाले उद्योगपति एवं कई सामाजिक संगठनों से जुड़े पंकज जिंदल के बेटे आशीष के साथ हुई थी। शादी कराने में पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान की अहम भूमिका रही थी। युवती के मुताबिक ससुराल पक्ष के सदस्य उसके साथ मारपीट कर दहेज की मांग करते थे, जिससे परेशान होकर वह मायके चली आई थी।
    युवती ने आरोप लगाया है कि 11 महीने पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान ने ससुराल में ही उसके साथ बलात्कार किया था। साथ ही युवती ने अपने पति को नपुंसक बताते हुए अप्राकृतिक यौन शोषण करने के अलावा ससुर पंकज जिंदल पर भी बलात्कार का आरोप लगाया है। जबकि सास सविता जिंदल, ननद अंकिता और एक अन्य व्यक्ति प्रताप मेहता पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। युवती ने अशोक प्रधान समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की भी शिकायत की है।
    थाना सेक्टर- 24 पुलिस का कहना है कि 14 सितंबर को युवती की शिकायत पर दिल्ली के मॉडल टाउन थाने में अशोक प्रधान, पंकज जिंदल, आशीष जिंदल, सविता, अंकिता और प्रताप मेहता के खिलाफ बलात्कार, अप्राकृतिक यौन शोषण, दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी के मामले में जीरो एफआइआर दर्ज की थी।
     अशोक प्रधान ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने बताया कि यह दो परिवारों के बीच का झगड़ा है। युवती के ससुराल वालों के नजदीक होने की वजह से मामले में उनका नाम घसीटा गया है। उन्होंने कहा कि जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा।