Headline
Loading latest headlines...

एक ऐसा इस्लामिक देश जहाँ की करेंसी पर भगवान गणेशजी मुद्रित है, और एयरलाइन्स पर 'गरुड़' का नाम

Translate Post:
हमारे भारत में हिन्दू धर्म पर लाखों सवाल खड़े किये जाते है जबकि विदेशों में मान सम्मान मिल रहा है..   
    जी हाँ, दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां कि करेंसी पर भगवान गणेशजी का फोटो छपा हुआ है और वो देश है इंडोनेशिया। वहां की एक मान्यता के अनुसार गणेशजी अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं। 
  कुछ वर्ष पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई थी। वहां के राष्ट्रीय आर्थिक चिंतको ने बहुत विचार कर बीस हजार का एक नया नोट जारी किया, जिस पर भगवान गणेशजी का फोटो छापा गया। यहाँ के लोगों का मानना है कि इसी कारण अब अर्थवयवस्था में मजबूती आई है।
यह इस्लामिक देश है या हिन्दूराष्ट्र ?
    इंडोनेशिया की एयरलाइंस का नाम भी हिंदू धर्म के पवित्र पक्षी 'गरुड़' के नाम पर है। इसे गरूणा एयर एयरलाइंस के नाम से जाना जाता है।
     इंडोनेशिया में मिलिट्री इंटेलिजेंस के आधिकारिक शुभंकर हनुमान हैं। वहां उन्हें ओनेमान के नाम से जाना जाता है। इंडोनेशिया में कई भव्य और सुंदर हिन्दू मंदिर भी हैं। यहां बने हिन्दू देवी-देवताओं के मंदिर इतने आकर्षक हैं कि उनकी गिनती दुनिया के सबसे सुंदर मंदिरों में की जाती है। इस देश में हिंदु मंदिर आज भी अच्छी स्थिति में हैं, लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इंडोनेशिया ही दुनिया में सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है।