
उरी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल
हमला किया। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा
रही है। सरकार और सेना जहां पाकिस्तान के पलटवार की आशंका के मद्देनजर
तैयार है वहीं ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार भी पलटवार अवश्यंभावी बताया जा
रहा है। अंकशास्त्र के अनुसार भारत और पाक के बीच आने वाले दिनों में तनाव
और बढ़ सकता है। भविष्यवाणी की गई है कि अक्टूबर
के शुरू में पाक की ओर से पलटवार किया जा सकता है। अंकशास्त्री गौरव
मित्तल के अनुसार पाकिस्तान एक और दो अक्टूबर की रात को पलटवार करेगा।
उन्होंने बताया, ”मेरे हिसाब से नंबर कहते हैं कि एक और दो अक्टूबर की
रात को पाकिस्तान की ओर से जवाबी हमले की संभावना बन रही है। इंडिया के
नाम का अंक 3 है और गुरु इसके शासक हैं। भारत का नंबर 6 है और इसका शासक
शुक्र है। साल 2016 अंक नौ का प्रतिनिधित्व करता है और मंगल इसका शासक है।
अक्टूबर महीना का प्रतिनिधि एक अंक है और इसका शासक सूर्य है। 12 बजे के
बाद तारीख एक होगी और इसका शासक भी सूर्य है। एक अक्टूबर को शनिवार है और
इस दिन के मुखिया शनि हैं जिनका अंक 8 है। दो अक्टूबर के शासक चंद्रमा है
जबकि उस दिन रविवार हैं जिनके स्वामी सूर्य है और इसका अंक एक है।”
गौरव मित्तल के अनुसार, ”कश्मीर का 18 है जिसका योग नौ होता है और इसका
स्वामी मंगल है। दूसरी ओर पाकिस्तान के अंक का कुल योग 7 होता है जिसका
स्वामी केतु है। सूर्य और मंगल मिलकर अंगारक योग बना रहे हैं। सूर्य और
शनि दोनों पिता व पुत्र हैं लेकिन दोनों के रिश्ते तनातनी वाले हैं। शनि
का केतु से दोस्ताना व्यवहार है और दोनों का मिलना पिशाच योग बनाता है।
केतु का सूर्य से मिलना पितृ दोष लाता है। सूर्य का चंद्रमा से मिलना ग्रहण
योग लाता है जो कि ठंडी और गर्म स्थिति है। चंद्रमा का केतु से मिलना
भावनात्मक परेशानी लाता है। अंकों में काफी झगड़ा है और इसे देखते हुए
मुझे लगता है कि एक और दो अक्टूबर को पाकिस्तान के पलटवार की काफी
संभावना है।”